Connect with us

पूर्वांचल

कार और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बधवां गांव के सामने अनियंत्रित कार के टक्कर से बाइक सवार राजगीर युवक की सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि, जमुआ गांव का रहने वाला अवधेश पटेल (25) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र पटेल अपनी बाइक से कछवां बाजार की तरफ अपने काम के सिलसिले में जा रहा था और बधवां गांव के सामने पहुंचा ही था, इसी दौरान कछवां की तरफ से आ रही तेज गति अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार राजगीर युवक सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीं कार का एयरबैग खुल जाने से कार सवार बच गए लेकिन दुर्घटना के बाद कार और बाइक भी बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गयी थी।घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर राजगीर के स्वजनों में मौत की खबर से उनमें कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक राजगीर अपने पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। वहीं घटना के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मुकदमा दर्ज करते हुए कार सवार फरार लोगों की तलाश में जुट गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page