वाराणसी
कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
Loading...
Loading...
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बेनीपुर कला के निवासी राहुल (पुत्र सुद्धू) और करन (पुत्र पुरवासी) किसी काम से हाजीपुर बाजार की ओर बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल को गंभीर चोटें आईं, जबकि करन को मामूली चोट लगी।
Loading...
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोलापुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राहुल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पंडित दीनदयाल अस्पताल, वाराणसी रेफर कर दिया। करन की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Continue Reading
