वाराणसी
कार्तिक पूर्णिमा पर राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ संपन्न
वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम चरित मानस का सुंदरकांड संगीत मय पाठ राम जानकी मंदिर, सेनपुरा चेतगंज में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मानस प्रेमियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रेमीमर ब्याज क्लब के कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता उर्फ ‘छोटू जी’, पुर्व पार्षद अजय गुप्ता उर्फ ‘बच्चु साव’, भाजपा किसान मोर्चा के पुर्व मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया उर्फ ‘बब्लू जी’, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक अवधेश अग्रहरि उर्फ ‘गुड्डू जी’, पार्षद श्रवण गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी विनय जायसवाल उर्फ ‘मनीष जी’, सतीश अग्रहरि, संजय अग्रहरि उर्फ ‘संजू जी’, भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष जनक रावत, पहलाद अग्रहरि, रामायण मंत्री पंडित शिव शंकर राय, अशोक वर्मा सहित कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस पावन अवसर पर उपस्थित अन्य मानस प्रेमियों में मोनिष गुप्ता, मनीष पटेल, परितोष जायसवाल, गिरधारी लाल गुप्ता, आर्यन प्रजापति, गणेश प्रसाद यादव, प्रेम नारायण मौर्य उर्फ ‘अप्पू जी’, मोहित रावत, चंदू जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, दिनेश शर्मा, किशन पटेल, और संदीप साहू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और भगवान श्रीराम के गुणगान में लीन हो गए।
