Connect with us

राज्य-राजधानी

कानपुर में वंदेभारत पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त

Published

on

Loading...
Loading...

कानपुर। बुधवार को एक बार फिर वाराणसी से दिल्ली जा रही 22435 वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई। कानपुर के पनकी स्टेशन के पास ट्रेन के एसी चेयरकार कोच पर पत्थरबाजी की गई, जिससे कोच का एक शीशा टूट गया। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर आरपीएफ ने अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने पनकी से भाऊपुर तक पेट्रोलिंग और गश्त शुरू की।

Loading...

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वंदेभारत एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से थोड़ी देर से रवाना हुई थी और जैसे ही यह पनकी स्टेशन के आउटर सिग्नल पर पहुंची, सी-7 कोच पर पत्थर फेंके गए। एक पत्थर से कोच का शीशा टूट गया, जिससे यात्री डर के मारे सीटों के नीचे झुक गए। आरपीएफ पनकी प्रभारी सतेंद्र यादव ने बताया कि चालक और टीटीई द्वारा सूचना दिए जाने पर गुरुवार को रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page