Connect with us

वाराणसी

कांग्रेस से जुड़ी डॉक्टर पुष्पा यादव

Published

on

Loading...
Loading...

मंगलवार को वाराणसी के मैदागिन स्थित कांग्रेस के कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव ने डॉक्टर पुष्पा यादव को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस से जुड़ने पर जयदेश न्यूज़ से बात करते हुए डॉक्टर पुष्पा यादव ने बताया कि, कांग्रेस से जुड़ने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा राहुल गांधी जी के प्रति पहले से ही बहुत ज्यादा लगाव रहा है।

वहीं राहुल गांधी से प्रेरणा व उद्देश्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे बताया कि, उद्देश्य तो यही है कि सरकार बदलनी चाहिए और बदलाव आना चाहिए। महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल, गैस एवं सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता को जागरूक होना चाहिए।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में उन्होंने आगे कहा कि,  हम लोग साथ हैं, जनता साथ है। इस बार चुनाव में बिल्कुल व्यापक और सकारात्मक परिणाम आएगा। सरकार बनने पर नौजवानों को निष्पक्ष रूप से नौकरी मिलेगी। चुनाव में बिल्कुल परिणाम आएगा जनता साथ है, हम लोग साथ हैं।

बातचीत के दौरान राहुल गांधी के कुछ दिन पूर्व वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोदौलिया चौराहे को धोने के बारे में उन्होंने कहा कि, उन्होंने ( राहुल गांधी) काशी को तो अपवित्र नहीं कर दिया था कि चौराहा धुलना पड़ जाए। यह पूरी तरीके से गलत है, भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप चौबे, जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव व डॉ पुष्पा यादव समेत कई लोग उपस्थित रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page