Connect with us

राज्य-राजधानी

कांग्रेस नेताओं ने किया बाबा साहेब को नमन, योगदान पर की चर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

पं. नेहरू के मंत्रिमण्डल में विधि मंत्री थे बाबा साहेब – विश्वनाथ चौधरी

बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में विधि वेत्ता, संविधान निर्माता, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमण्डल में विधि मंत्री रहे भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब की कटेश्वर पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके योगदान पर विमर्श किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि उन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। अम्बेडकर जी ने देश में छुआ-छूत, जातिवाद को मिटाने के लिए बहुत से आन्दोलन किए और पूरा जीवन गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। दलित व पिछड़ी जाति के हक के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की। बताया कि आगामी 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में कांग्रेस के 500 कार्यकर्ता बस्ती से 13 दिसम्बर को रवाना होंगे।

कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, नर्वदेश्वर शुक्ला आदि ने बाबा साहेब के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने छुआछूत के खिलाफ मोर्चा छेड़ दिया था। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में पहली बार अम्बेडकर जी को विधि मंत्री बनाया गया था। अपने अच्छे काम व देश के लिए बहुत कुछ करने के लिए अम्बेडकर जी को 1990 में देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा गया। उनके विचार और जीवन संघर्ष सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

अम्बेडकर जी देश के कई हिस्सों में गए, वहां लोगों को समझाया कि जो पुरानी प्रथा प्रचलित है वह सामाजिक बुराई है, उसे जड़ से उखाड़कर फेंक देना चाहिए। कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर गरीबों, दलितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कीं, जिसका लाभ आज गरीबों और वंचितों को प्राप्त हो रहा है। उनका योगदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Advertisement

बाबा साहेब को नमन करने वालों में मुख्य रूप से अनिल भारती, सुरेन्द्र मिश्रा, साधू सरन आर्य, डॉ. दीपेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, राकेशमणि त्रिपाठी, इस्तेखार अहमद, जमील कादरी, रविन्द्र सिंह, रफ़ीक ख़ान, रामबचन भारती, गुड्डू सोनकर, अमर बहादुर शुक्ला, जितेन्द्र प्रताप सिंह, शिवनारायण पाण्डेय, अतिउल्लाह सिद्दीकी, राहुल चौधरी, आलोक त्रिपाठी, फ़िरोज़ ख़ान, अनूप पाठक, मोहम्मद अशरफ अली, साधू पाण्डेय, फ़ज़ले आज़म, मंजू पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, किशन कुमार गोयल, राकेश कुमार, शोभित चौधरी, सलाउद्दीन, सर्वेश शुक्ला, आनंद निषाद, घनश्याम जोरिया, संजीव त्रिपाठी, राम बहादुर सिंह, रामप्रीत, उमेश उपाध्याय, मनीष दुबे, दुर्गेश चौधरी, हरिनाथ द्विवेदी, रामकृपाल के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page