Connect with us

सियासत

“कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे न झुकेंगे” : राघवेंद्र चौबे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह धरना आयोजित किया गया। इस घटना में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घायल होने के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मोदी–योगी सरकार के इस कृत्य की कड़ी निंदा की।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक रूप से विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर हुआ हमला जनता की आवाज को दबाने की साजिश है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Loading...

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मोदी–योगी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने पर आमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रख रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जिस प्रकार बल प्रयोग किया गया, उससे प्रदेश में भय और दमन का माहौल स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता न तो डरेंगे और न ही झुकेंगे। यह सत्याग्रह अन्याय और अहंकार के खिलाफ जनता की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता।

सत्याग्रह कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, राजू राम, गिरीश पाण्डेय, हसन मेहदी कब्बन, राजेश त्रिपाठी, मनोज वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, संतोष चौरसिया, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, आकाश त्रिपाठी, अब्दुल हमीद डोडे, विजय देवल, संतोष मौर्य, कुँवर बबलू बिन्द, अनिल चौधरी, नासिर अली, राजेंद्र प्रसाद, रितेश चौरसिया, आशुतोष पाण्डेय, प्रेमदीप तिवारी, पुलक त्रिपाठी, रतन लाल, कृष्णा गौड़, रामजी गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page