पूर्वांचल
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राम धुन पर निकाली पद यात्रा
सोनभद्र। राहुल गाँधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से भारत जोड़ों न्याय यात्रा मणिपुर से शुरूआत हुई जो मुंबई तक जाएगी। अब इसको लेकर यूपी कॉंग्रेस ने निर्देश पर सोनभद्र जिले के प्रत्येक ब्लाकों मे और न्याय पंचायत स्तर पर राहुल गांधी के समर्थन में भारत जोड़ों यात्रा की शुरूआत 26 जनवरी से 30 जनवरी तक चलाया जायेगा। जिसको लेकर आज घोरावल ब्लॉक के शिवद्वार मंदिर से घोरावल बाजार तक जायेगा।
इस क्रम मे कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन गीत के जरिए पैदल यात्रा किया गया।वहीं सोनभद्र के कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं के हक और अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पैदल यात्रा कर संघर्ष कर रहे है। भाजपा उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है।

