Connect with us

वाराणसी

कल्लीपुर के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड से किये गये सम्मानित

Published

on

मिर्जामुराद (वाराणसी)। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर (वाराणसी) में कार्यरत कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह को इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन (ISEE) नई दिल्ली द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026–27 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कृषि प्रसार अनुसंधान एवं क्षेत्रीय विस्तार सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार सोसाइटी के अध्यक्ष एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. यू.एस. गौतम, सहायक महानिदेशक (आईसीएआर) डॉ. आर.के. सिंह तथा पूर्व कुलपति डॉ. अधिकारी के कर कमलों से प्रदान किया गया।

डॉ. राहुल कुमार सिंह को यह सम्मान राष्ट्रीय संगोष्ठी–2026 के अंतर्गत “डिजिटल टेक्नोलॉजीज फॉर सस्टेनेबल फूड सिस्टम्स एंड आत्मनिर्भर भारत” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान साला-द-गास्पर हॉल, मिरामार, गोवा में प्रदान किया गया।

डॉ. राहुल कुमार सिंह ने किसान केंद्रित प्रसार कार्यों, तकनीकी नवाचारों के प्रभावी प्रसार तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आईसीटी आधारित दृष्टिकोण एवं महिला समूह केंद्रित विस्तार मॉडल को अपनाकर जिले में कृषि तकनीकों के प्रसार को नई दिशा दी है।

Advertisement

उन्हें दस से अधिक शोध एवं प्रसार परियोजनाओं का अनुभव प्राप्त है। साथ ही उनकी दर्जनों पुस्तकें एवं शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इससे पूर्व वर्ष 2025 में उपकार, लखनऊ के स्थापना दिवस पर उन्हें उत्तर प्रदेश कृषि सम्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र परिवार सहित जिले के कृषि जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. राहुल कुमार सिंह को बधाई दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page