वाराणसी
कलेक्ट्रेट परिसर की सुंदरता को दिया जा रहा मूर्तरूप, फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था का हो रहा बंदोबस्त
वाराणसी। लोकसभा चुनाव और नामांकन के मद्देनज़र कलेक्ट्रेट परिसर में रंग-रोगन किया जा रहा है। टूटे प्लास्टर खुरचने के बाद प्लास्टर ऑफ पेरिस से समतल किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग बदली जा रही है। पेड़ों के आसपास चौकोर में ईंट का घेरा बनाया जा रहा है। दीवारों पर रंगरोगन के साथ आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। इस पर गंगा घाट की चित्रकारी उकेरी जा रही है। जिस तरफ अधिवक्ता बैठते हैं वहां पर लोहे की चादर से ढंका गया है ताकि दूसरी तरफ न दिखे।

इसके अलावा दीवारों पर गंगा घाटों की चित्रकारी की गई है। कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अड़चन न आने पाए। इसके लिए खास इंतजाम किया जा रहा है। फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। एडीएम प्रशासन कक्ष में वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं।
