Connect with us

गाजीपुर

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने एसआई केसार अहमद, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

Published

on

गाजीपुर। जनपद के थाना सादात में तैनात उपनिरीक्षक केसार अहमद को 34 वर्षों तक वर्दी के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए गोल्ड मेडल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक केसार अहमद ने बताया कि उन्हें यह सम्मान 26 जनवरी को मिलना था, लेकिन उस समय वे शासकीय कार्य से जनपद से बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके थे। इसी कारण आज उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके लिए गर्व का विषय है और वे अपने संपूर्ण सेवाकाल तक इसी तरह समर्पण की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page