Connect with us

धर्म-कर्म

कन्दवा में हैं ‘कर्दमेश्वर महादेव’ का मंदिर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कर्दमेश्वर महादेव का मंदिर वाराणसी के दक्षिणी क्षेत्र में कंदवा पोखरे के पास स्थित है। इस प्राचीन मंदिर का उल्लेख काशी खंड और पंचकोशी महात्म्य में भी मिलता है। कहा जाता है कि यह मंदिर ऋषि कर्दम द्वारा स्थापित किया गया था, और यही कारण है कि इसे ‘कर्दमेश्वर महादेव’ के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यह स्थान कर्दम ऋषि की तपस्या स्थली रही है।

Loading...

मंदिर में एक बड़ा जलकुंड है, जिसे ‘कर्दम कुंड’ कहा जाता है, और इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में बंगाल की रानी भवानी द्वारा कराया गया था। लोक मान्यता के अनुसार, यहां कर्दमेश्वर महादेव के दर्शन से व्यक्ति देव ऋण से मुक्त हो जाता है। मंदिर परिसर में शिव, शक्ति, ब्रह्मा, विष्णु और महादेव की अर्धनारीश्वर रूप की आकृतियां शिलाओं पर उकेरी गई हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page