वाराणसी
कड़ाके की ठंड में समाजसेवियों ने जरुरतमंदों में बांटे कंबल
पिंडरा (वाराणसी)। कड़कड़ाती ठंड के बीच गरीबों और असहायों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पिंडरा विधानसभा के विभिन्न गांवों में समाजसेवियों और व्यापारियों ने कंबल वितरण का आयोजन किया। कीरतपुर समोगरा में लगाए गए विशेष कैंप में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में समाजसेवी और व्यापारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए गांव-गांव और बाजारों में कैंप लगाकर कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्य निर्धारित योजना के तहत किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।
इस अवसर पर ऋषि गुप्ता, सतीश पटेल, रमेश विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता राजू, दुर्गेश अग्रहरी, शिवम गुप्ता, अभिषेक अग्रहरी समेत कई अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। समाजसेवियों की इस पहल से जरूरतमंदों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
