अपराध
कटी पतंग लूटने में दो पक्षों में मारपीट आठ लोग घायल
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
Loading...
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में रविवार को सायं चार बजे कटी पतंग लूटने को लेकर कुछ बच्चे आपस में मारपीट कर लिए थे। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में लाठी डण्डे चलने लगे। मारपीट की इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के आठ घायलों को पकड़कर मेडिकल मुवायना कराया है। घायलों में एक पक्ष से लक्षमन यादव, गोविंद यादव, नाटे यादव, सोनू, तथा दूसरे पक्ष के मोहन यादव, डब्ल्यू यादव, लालू यादव, बबलू यादव को चोट लगी है। पुलिस ने दोनों पक्ष के तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
Continue Reading
