पूर्वांचल
कछवां थाना क्षेत्र से 6 माह के बच्चे का रात में हुआ अपहरण, पुलिस कुछ भी बताने से कर रही इनकार
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में एक 6 माह के बच्चे के अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के अपहरण मामले को लेकर कछवां पुलिस घटना के बाबत कुछ भी बताने से मना करती रही। जबकि पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुयी है और कछवां पुलिस को मामले का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार, पूजा गोड़ पत्नी संदीप कुमार गौड़ निवासी पचराव जो लखनऊ में रहती थी। पति के साथ दो दिन पूर्व अपने मायके बंधवा गांव आयी हुई हैं। बुधवार की रात खाना खाकर अपने बच्चों के साथ सोने कमरे में चली गयी। वहीं गुरुवार की भोर करीब 3 बजे जब मां की नींद खुली तो बच्चा गायब रहा। मां ने पूरे घर में खोजबीन के बाद अगल-बगल तलाश किया लेकिन कहीं बच्चे का पता नहीं चल सका। तब थक हार कर घर में मौजूद सारे सदस्यों को जगाया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया।

वहीं बच्चें के मामा धर्मेंद्र कुमार ने आशंका व्यक्त किया कि घर के बगल में स्थित पीलर के सहारे अपहरणकर्ता छत पर चढ़ गए और सीढ़ी से नीचे उतरकर कमरे से बच्चे को लेकर चले गए क्यों कि पिलर पर चप्पल के निशान है। परिजनों द्वारा भोर में पीआरवी पुलिस को फोन कर सूचना दी गयी। वहीं लोगों में चर्चा रहा कि बच्चे का अपहरण का मामला कहीं रंगदारी वसूलने या तो बच्चा चोरी करने वाली गैंग का तो नहीं है ? क्षेत्र में हालांकि जो भी हो अब यह पुलिस जांच से स्पष्ट हो पाएगा मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव भी मौके पर पहुंची और बताया कि, मैं और मेरी पूरी टीम अपहरण किए गए बच्चों को सकुशल बरामद करने के लिए लगी हुई हूं। वहीं मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अपहरण की छानबीन चल रही है।
