Connect with us

अपराध

कचहरी परिसर में महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दीवानी कचहरी परिसर में गुरुवार को मुकदमे की पेशी पर आयी एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। महिला की तरफ से शिकायत मिलने के बाद कैंट पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Loading...

चंदौली के जंसो की मड़ई, बसनी की रहने वाली निरमा उर्फ स्वाती देवी ने पुलिस को बताया कि, कचहरी में वह अपने मुकदमे की पेशी पर आई थी। वह अपने अधिवक्ता के पास बैठी थी तभी अजय कुमार व अनूप सिंह ने उसे बुरी तरह से मारापीटा। दोनों ने उसे धमकी दी कि कहीं शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। कैंट थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page