Connect with us

मिर्ज़ापुर

कंतित उर्स मेला की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

अधिकारीगण ने की ब्रीफिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मिर्जापुर। विन्ध्याचल क्षेत्र में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कंतित शरीफ उर्स मेला-2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और अपर जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग की और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने क्षेत्राधिकारी सदर और थानाध्यक्ष विन्ध्याचल के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी प्वाइंट, वाहन स्टैंड, और पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

Advertisement

कंतित शरीफ मेला में भारी संख्या में आने वाले जायरीन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला कमेटी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जायरीन की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाए।

मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पार्किंग की सुव्यवस्था और यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, भीड़ नियंत्रण और अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। कंतित उर्स मेला की शुरुआत के साथ ही प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है ताकि जायरीन सुरक्षित और निर्बाध रूप से मेले का आनंद ले सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page