Connect with us

मिर्ज़ापुर

ओबरा में महिला की आत्महत्या, हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा, सोनभद्र में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार रात लगभग 2 बजे की है। महिला का नाम रजनी पटेल था जो 2 बच्चों की मां थी और सूरज पटेल की पत्नी थी। आत्महत्या के बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और महिला के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों से पूछताछ शुरू की। इस बीच मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी बेटी का शव देख कर रोने लगे। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की और ओबरा कोतवाली पहुंच गए।मृतका के पति सूरज पटेल निर्माणाधीन दूसान कंपनी में वाहन चलाने का काम करता है।

Loading...

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सूरज पटेल अपनी पत्नी रजनी के साथ मारपीट करता था। वे कहते हैं कि रजनी के दारु पीने से मना करने पर पति द्वारा अक्सर मारपीट की जाती थी। इस मामले में पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था। इसके बावजूद, पति द्वारा शराब पीकर मारपीट की घटनाएं लगातार होती रही। मृतिका के माता-पिता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page