खेल
ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को 9 विकेट से धोया
Loading...
Loading...
ऑस्ट्रेलिया ने सुपर 8 में बनाई जगह
t20 वर्ल्ड कप 2024 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच मुकाबलें में ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को 9 विकेट से हराकर लगातार मैच में तीसरी जीत हासिल की है।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। नामीबिया की पूरी टीम केवल 72 रन ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट एंडम जंपा ने हासिल किए, जंपा ने 4 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वॉर्नर ने 20 रन और ट्रेविस हेड ने 34 रन की पारी खेली। इसके बाद मिचेल मार्श ने 18 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Continue Reading
