Connect with us

अपराध

एसी कोच का अटेंडेंट शराब की तस्करी करने में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ के जीआरपी ने एसी के कोच अटेंडेंट शनिवार की शाम को साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच के अटेंडेंट को अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पकड़ा गया। वह शराब की तस्करी कर उसे बिहार में खपाता था।

जीआरपी प्रभारी प्रमोद शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि, साबरमती एक्सप्रेस में शराब की खेप बिहार जाने वाली है। सूचना पर एसी कोच बी-6 में जीआरपी ने जांच की, जहां तीन अलग-अलग पिठ्ठू बैग में व्हिस्की की 750 एमएल की 12, 180 एमएल 150 बोतलें बरामद हुईं। जब बैग के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि एसी कोच अटेंडेंट रामपुर बेलौली थाना के लखनौर गांव निवासी आशुतोष कुमार तिवारी का है।

Loading...

पूछताछ में उसने बताया कि, वह बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर तस्करी करता है। इससे उसकी अच्छी कमाई हो जाती है। कोच अटेंडेंट होने के चलते उस पर शक नहीं होता था, लेकिन इस बार उसकी सूचना लीक होने से वह पकड़ा गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page