Connect with us

गाजीपुर

एम.एस.एस. कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। वृंदावन, हुरमुजपुर स्थित एम.एस.एस. कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक समारोह शनिवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदकिशोर सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभाजीत यादव एवं डॉ. विश्वजीत यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Advertisement

समारोह में अभिभावक, शिक्षकगण एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page