Connect with us

अपराध

एफसीआई से रिटायर्ड बुजुर्ग ने फंदे से लटककर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नाथूपुर नई बस्ती निवासी प्रेमलाल (72) ने रविवार शाम फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रेमलाल एफसीआई से सेवानिवृत्त थे और पिछले 15 वर्षों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका नियमित उपचार चल रहा था।

घटना की सूचना पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, प्रेमलाल रविवार सुबह नौ बजे से घर से गायब थे। खोजबीन के दौरान वे घर के सामने स्थित पुराने मकान में फंदे से लटके मिले।

Loading...

परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू हैं। पांचों बेटियों की शादी हो चुकी है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page