Connect with us

सियासत

एनडीए सरकार अस्थिर, लोकसभा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू बनें तभी हमारा समर्थन : संजय राउत

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि, अगर एनडीए में शामिल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करती है तो विपक्षी I.N.D.I.A. के सभी सहयोगी उसके लिए समर्थन सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे।

नियम के मुताबिक, विपक्ष को उपाध्यक्ष का पद मिलना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव महत्वपूर्ण होगा। अगर, भारतीय जनता पार्टी को यह पद मिलता है तो वह सरकार का समर्थन करने वाले दलों TDP, JDU के साथ ही चिराग पासवान और जयंत चौधरी के राजनीतिक दलों को तोड़ देगी। एनडीए सरकार स्थिर नहीं है, कभी भी गिर सकती है।

Loading...

संजय राउत ने कहा कि, ‘हमें अनुभव है कि बीजेपी उन लोगों को धोखा देती है जो उसका समर्थन करते हैं।’ यहां तक की मैंने सुना है कि TDP अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है। अगर ऐसा होता है, तो ‌I.N.D.I.A. के सहयोगी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि विपक्षी TDP को समर्थन दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page