Connect with us

गाजीपुर

एक ही रात पांच घरों में चोरी, चोरों ने प्रशासन को दी चुनौती

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर) जयदेश। जिले के मरदह थाना के माटेहूं पुलिस चौकी से लगभग एक किलोमीटर दूर टिसौरी गांव सभा में बीती रात्रि चोरों ने एक ही जाति के पांच घरों में छत के रास्ते घुसकर लाखों के आभूषण तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिए। जिसकी भनक रात्रि में परिजनों तक नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह हुई परिजन घरों में बिखरे हुए सामान को देखे तो रोने-चिल्लाने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

Loading...

एक ही गांव में राममिलन राजभर, आनंद राजभर,चरणी देवी रामविलास राजभर सभी के घरों में एक साथ चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है। पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page