वायरल
एक ही परिवार में चार लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए, एक की हुई मौत
सुल्तानपुर। जिले में एक परिवार में चार लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी को सीएचसी लाया गया। जहां एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। तीन अन्य को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली देहात के नारायणपुर की है।

बताते चले कि, यह घटना एक ही परिवार में चार बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए, सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और वो मूर्च्छित अवस्था में आ कर अचेत हो गए। आनन-फानन में सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैया लाया गया। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बीमार अन्य बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला चिकित्सालय) रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि नारायणपुर गांव निवासी राम सिंगार पाल के बच्चे शिवांशी पाल, सुभी पाल, हिमांशु पाल और अभी पाल फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर बीमार पड़े थे।तो वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे स्कूल से घर पर आए और भोजन किया। जिसके बाद वे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इधर इन बच्चों की मां घर पर नहीं थी। वो खेत से लौटी और बच्चों को मूर्च्छित अवस्था में देखा तो रोने पीटने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इस मामले में सीएमएस डॉ. एस के गोयल ने बताया कि तीन बच्चे अस्पताल में आए हैं। इनमें हिमांशु 18 वर्ष का है, बाकी दो बच्चे 8-10 वर्ष के हैं। सबका इलाज चल रहा। हालत खतरे से बाहर है। अभि पाल (4)वर्ष की मौत हो गई है।
साथ ही साथ अवगत कराते चले कि, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उन्होंने जानकारी होने पर उस गाँव का दौरा किया जहाँ स्थिति सामान्य है शेष बच्चों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है जिनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर हैं।
