Connect with us

मऊ

एंटी रोमियो टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने के बतायें उपाय

Published

on

दोहरीघाट (मऊ)। गोठा मुरादपुर गांव में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन और थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

सब इंस्पेक्टर अंशी शुक्ला ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी मैसेज का जवाब न दें। बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखें।

खासतौर पर महिलाओं और युवाओं को सतर्क रहने और अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।अभियान के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को साइबर अपराध के खतरों से अवगत कराते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की गई। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1930, 1098, 1076, 102, 108 और 101 की जानकारी दी गई।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और साइबर अपराध से बचने के लिए दी गई जानकारी को अपनाने का संकल्प लिया। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर अंशी शुक्ला, पूनम चौरसिया, पूजा विश्वकर्मा, आरती सरोज, प्रिया गोंड और नेहा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa