गाजीपुर
उसीया गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प संपन्न
सेवराई ( गाजीपुर )। आशा आश्वि सामाजिक सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा आश्वी हॉस्पिटल ने उसीया गांव स्थित रेलवे फाटक के पास पूर्व प्रधान जमालुद्दीन खान के परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प का आयोजन किया।
यह कैम्प ट्रस्ट के संरक्षक और नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली के निर्देश पर आयोजित किया गया। कैम्प में करीब 396 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। आशा आश्वी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अज़हर इमाम (बी.यू.एम.एस.) ने शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार समेत अन्य सामान्य रोगों की जांच की और आवश्यक दवाओं का वितरण किया।
कैम्प में पहुंचे मरीजों ने बताया कि आशा आश्वि हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उन्हें अच्छा इलाज और बेहतर चेकअप की सलाह दी, और इस तरह के आयोजनों को समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए।
हॉस्पिटल के संरक्षक अविनाश जायसवाल ने बताया कि यह कैम्प समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसके अलावा, हॉस्पिटल के सहयोगी स्टाफ योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से इलाज और जांच पर 40 प्रतिशत, ऑपरेशन पर 25 प्रतिशत और दवाओं पर 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
कैम्प में अशोक भारती, लैब टेक्नीशियन मो. फिरोज, चंदन यादव और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कैम्प का संचालन मैनेजर अमित यादव और अहमद नवाज़ ने किया। साथ ही, सहयोगी वीनू वर्मा, अर्चना कुमारी, खुशबू कुमारी, रीना कुमारी, ओम जी, अनिल कुमार, अबुलहसन समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
