Connect with us

वाराणसी

उल्लास के साथ संपन्न हुआ ‘ईद उल अजहा’

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कुर्बानी के पर्व बकरीद की नमाज आज शहर भर की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई। ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह दरगाह व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के साथ अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी गई। वाराणसी, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर समेत पूर्वांचल भर में प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नमाज अदा करने के साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

नमाज का सिलसिला सुबह छह बजे से शुरू हुआ। अंतिम नमाज लंगड़ा हाफिज मस्जिद में 10:30 बजे अदा की गई। शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा व्‍यवस्‍था जहां चाक चौबंद रहा, वहीं प्रमुख मस्जिदों में नमाज को देखते हुए अतिरिक्‍त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई थी। उधर, नगर निगम ने भी कुर्बानी के बाद साफ-सफाई के लिए तैयारियां कर रखी हैं। देर शाम तक मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया।

इससे पहले रविवार को विश्व शांति, सौहार्द और बरकत की कामना के साथ मस्जिदों में अकीदतमंदों ने दुआख्वानी की। प्रमुख मस्जिदों में लंगड़ा हाफिज, नदेसर जामा मस्जिद, लोहता, मदनपुर, रेवड़ी तालाब, बेनियाबाग, रेवड़ी तालाब सहित सभी मस्जिदों में दुआख्वानी की गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page