Connect with us

वाराणसी

उपज का प्रादेशिक अधिवेशन और कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

पत्रकारिता में जनता से जुड़ाव पर दिया जोर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (UPAJ) का प्रादेशिक अधिवेशन, आम सभा एवं कार्यकारिणी बैठक मारवाड़ी धर्मशाला, शिवपुर में आयोजित किया गया। बैठक में एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने पत्रकारिता के प्रति अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता को हमेशा जन सरोकार से जोड़कर देखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि जब पत्रकार जनता के हित और समस्याओं के लिए आवाज उठाएंगे, तभी उनकी पत्रकारिता पर कोई सवाल नहीं उठा सकेगा।

पत्रकारिता के तीन रूप: सुरेश शर्मा ने कहा कि आज की पत्रकारिता तीन प्रकार की हो गई है। पहली वह जिसमें अधिकारी और मंत्री पत्रकारों से संपर्क करते हैं, दूसरी में पत्रकार इनसे संपर्क बनाते हैं, और तीसरी में पत्रकार जनता से जुड़ते हैं। उन्होंने विशेष रूप से जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को लेखनी के माध्यम से उजागर करने को सच्ची पत्रकारिता बताया।

प्रांतीय अधिवेशन में 38 जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Advertisement

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के 38 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सत्र के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह रहे।आम सभा में प्रदेश के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्वेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, आनंद कुमार कर्ण को महामंत्री, और बालमुकुंद तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, वाराणसी से विनोद बागी उपाध्यक्ष और प्रदीप श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष चुने जाने पर सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की लड़ाई हमेशा जारी रखेंगे। विनोद बागी ने बताया कि सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों की कई मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें पेंशन की मांग प्रमुख है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद सिंह ने किया जबकि धन्यवाद संयोजक अनिल जायसवाल ने कहा। कार्यक्रम की शुरुआत राघव राम वर्मा बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page