Connect with us

वाराणसी

उपकार इंस्टीट्यूट में फ्रेशर पार्टी ‘परिचय’ का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

दयालु गुरु ने किया फ्रेशर पार्टी में नर्सिंग छात्रों का उत्साहवर्धन

वाराणसी। सुंदरपुर स्थित उपकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर पार्टी “परिचय” का आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य व समाजसेवा से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं आयुष विभाग के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, भेलूपुर थाने के SHO गोपाल कुशवाहा, चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार, मैक्सवेल हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट, चंदौली के डायरेक्टर डॉ. के. एन. पांडे, हेल्थ स्कैनिंग डायग्नोसिस सेंटर की डायरेक्टर डॉ. रश्मि सिंह एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. एस. कश्यप ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ उपकार फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ. ममता पटेल द्वारा की गई, जबकि अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस. जे. पटेल ने की।धन्यवाद ज्ञापन मैनेजिंग डायरेक्टर एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वपनिल पटेल ने प्रस्तुत किया।

Advertisement

समारोह में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना, लोकगीत, क्लासिकल डांस, डिस्को डांस, ब्रेक डांस, साउथ इंडियन डांस तथा पंजाबी भांगड़ा की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विशेष संबोधन में जन सोशल डेवलपमेंट संस्था के अध्यक्ष व गंगा हरि टीना अभियान के उत्तर प्रदेश सदस्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि “नर्सिंग सेवा वास्तव में मानवता की सेवा है। आपका नम्र व्यवहार और सहानुभूति मरीज के आधे रोग को वैसे ही दूर कर सकता है।”
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए शेर पढ़ा —
“ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले,
ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे—बता, तेरी रज़ा क्या है।”

उन्होंने आगे कहा कि मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने से निश्चित ही विद्यार्थी न केवल अपने संस्थान, बल्कि जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा, “आज छात्रों ने जो भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। नर्सिंग के प्रशिक्षक अपने छात्रों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, यही भावना उन्हें जीवन में सफल बनाती है।”

मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ ने कहा, “बीएचयू से जुड़ाव के कारण मैं नर्सिंग के महत्व को भली-भांति समझता हूं। यह क्षेत्र सेवा, समर्पण और साहस का प्रतीक है। यदि हम ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें, तो हमारी मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ेगी।”

Advertisement

फ्रेशर पार्टी के अंत में मिस्टर फ्रेशर का खिताब सचिन पटेल को और मिस फ्रेशर का खिताब दीक्षा सिंह व मोनिका गौतम को प्रदान किया गया। समारोह का संचालन संस्थान के प्रिंसिपल शुभम सिंह ने कुशलता से किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page