Connect with us

पूर्वांचल

उधारी से मिली मुक्ति,इंटरसेप्टर से लैस हुआ परिवहन विभाग

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। मुख्यालय सरपतहां में कार्यरत परिवहन विभाग को शासन ने एक दशक बाद तकनीकी योग्यताओं से युक्त इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराकर उधारी के झंझावतों से बुधवार को मुक्त कर दिया। सूत्रों की मानें तो जनपद का सृजन होने के बाद उक्त विभाग पटेल नगर से विभागीय प्रणाली को गति देकर पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, वसूली जैसे मामले सुर्खियों में रहे। उसके बाद विभाग की शिफ्टिंग सरपतहां में बनकर तैयार नवनिर्मित परिसर में पहुंच सका यहां भी दो बार हुई संदिग्ध अग्निकांड अभिलेखीय हेराफेरी को बल देने में कसर नहीं रखा और तत्कालीन आरटीओ वाराणसी आर एस यादव बतौर यहां के अतिरिक्त प्रभार लेकर हेराफेरी में जेल की हवा खानी थी। वर्तमान में यहां तैनात एक वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ वाराणसी के एक थाने में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज है। तब से तक यह विभाग ओवर स्पीड, नशे में होकर वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया वाराणसी से इंटरसेप्टर वाहन उधारी पर लेकर अंजाम दिया जाता रहा है। एआरटीओ रामसिंह ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन दो दिन पूर्व ही शासन से प्राप्त हुआ है। सावन माह की समाप्ति पर स्पीड ट्रायल करने के बाद वाहन अपने मकसद की ओर रुख करेगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page