Connect with us

मऊ

उत्तर प्रदेश पर्व में कलाकारों का जलवा, मऊ में हुआ संस्कृति उत्सव

Published

on

उत्तर प्रदेश पर्व “हमारी संस्कृति हमारी पहचान” के तहत मऊ जिले के नगर पालिका कम्युनिटी हाल परिसर में तहसील स्तरीय संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इस उत्सव का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शास्त्रीय और लोक संगीत के कलाकारों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, बिरहा, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली, सुगम संगीत जैसे गीत, गजल, भजन, देशभक्ति गीत और रामलीला समेत कई अन्य विधाओं में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।इस उत्सव के तहत तहसील स्तर से पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले कलाकारों को जनपद स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जनपद स्तर की प्रतियोगिता 7-8 जनवरी 2025 को होगी, जबकि मंडल स्तर पर 10-12 जनवरी 2025 तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

मंडल स्तर से चयनित कलाकारों को 18-20 जनवरी 2025 को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके बाद, 23 जनवरी 2025 को लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को उत्तर प्रदेश पर्व में भाग लेने के लिए पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।

अंत में, 24-26 जनवरी 2025 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पर्व के दौरान सभी चयनित कलाकारों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी जिला सूचना कार्यालय, विकास भवन, मऊ से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page