वाराणसी
उत्तरी के विधायक व मंत्री रविंद्र जायसवाल के जन्मदिन पर काशी व्यापार मंडल कैंट के पदाधिकारियों ने मनाया उत्सव, छात्रों संग काटा केक
वाराणसी| शहर उत्तरी के युवा लोकप्रिय विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल का इस वर्ष जन्मदिन के उत्सव को खास तौर पर मनाया गया|
इस जन्म दिवस उत्सव को काशी व्यापार मंडल कैंट के द्वारा परेड कोठी स्थित पंचवटी मंदिर के पास प्राइमरी पाठशाला के छात्रों के बीच रविंद्र जयसवाल जी का जन्मोत्सव केक काटकर मिठाई व फल वितरण कर मनाया जाएगा|
इस खास जन्मदिन उत्सव को काशी व्यापार मंडल कैंट के पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं ने जन्मदिन पर छात्रों में बच्चों के बीच केक को काटकर मिठाइयों व फलों को वितरण कर मनाया गया साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं व संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा काशी विश्वनाथ से मंत्री रविंद्र जायसवाल के दीर्घायु होने व जनता के बीच अनवरत सेवा करने की कामना की|
इस उत्सव में काशी व्यापार मंडल कैंट के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे भाजपा नेता रजनीश कनौजिया उपाध्यक्ष धर्मवीर मौर्य संजीव गुप्ता सुनील गुप्ता रोशन अग्रहरि पिंकू सिंह आनंद खुशबू अनिल कपूर गोल्डी अनूप गुप्ता अनिल गुप्ता पप्पू सोनकर आदित्य दुबे समेत कई दर्जन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे|


