Connect with us

वाराणसी

ई-बसों की मिलेगी रीयल टाइम लोकेशन, मोबाइल ऐप भी होगा तैयार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड ने शहर की 50 इलेक्ट्रिक बसों की जियो-टैगिंग कराई है। इसका फायदा यह होगा कि यात्री अब ट्रेन की तरह हर मिनट ई-बसों की सटीक लोकेशन जान सकेंगे। इसके लिए एक मोबाइल एप भी विकसित किया जा रहा है, जो बसों के आने और जाने का रीयल टाइम अपडेट उपलब्ध कराएगा।

Loading...

प्रत्येक ई-बस में जीपीएस आधारित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाए गए हैं, जो बस की भौगोलिक स्थिति रिकॉर्ड करते हैं। यह डेटा मैपिंग के बाद टैग किया जाता है, जिससे दूरी और लोकेशन की सटीक जानकारी मिलती है। नई सुविधा से यात्रियों को बसों का रीयल टाइम ट्रैकिंग अनुभव होगा और यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page