वाराणसी
इस्माइल खां को काशी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
Loading...
Loading...
वाराणसी। काशी पत्रकार संघ में आज अपने सदस्य मो. इस्माइल खां के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने मो. इस्माइल को सहज और समर्पित पत्रकार बताया। कहा कि मो. इस्माइल अंतर्मुखी और जिज्ञासु प्रवृत्ति के पत्रकार थे। उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
Loading...
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह और राजनाथ तिवारी, उजैर खान, देव कुमार केशरी, मुन्ना लाल साहनी, आशुतोष पांडेय व अबु साद ने शोकोद्गार व्यक्त किए। अंत में दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
Continue Reading
