Connect with us

वायरल

इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए इंडिगो एयरलाइंस को भेजी गई थी। सूचना मिलते ही वडोदरा एयरपोर्ट प्राधिकरण ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया, जिसके बाद सघन जांच शुरू हुई।

सुरक्षा एजेंसियों ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर फ्लाइट और एयरपोर्ट की पूरी तलाशी ली, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस घटना के बाद अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Loading...

पुलिस ने इस मामले में हरणी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गौरतलब है कि इसी प्रकार की एक धमकी 25 दिन पहले भी सीआईएसएफ को मिली थी, जिसमें वडोदरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी, हालांकि उस समय भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page