Connect with us

गोरखपुर

आस्था और विश्वास का प्रतीक बना सेमरडाडी का भूवनेश्वरी देवी धाम

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के खजनी तहसील अंतर्गत थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडाडी में स्थित मां भगवती भूवनेश्वरी देवी धाम आस्था, विश्वास और अलौकिक शक्तियों का अनुपम केंद्र बना हुआ है। यहां की दिव्य महिमा ऐसी है कि मां अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं और उनकी झोली सुख-समृद्धि से भर देती हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु इस पावन दरबार में हाजिरी लगाकर अपने जीवन को धन्य मानते हैं।

मंदिर परिसर से लगभग सौ मीटर पूर्व दिशा में श्री संकटमोचन हनुमान जी महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित है। मान्यता है कि मां भवानी के पावन ध्वज के साथ हनुमान जी स्वयं अग्रसर होकर भक्तों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनके दर्शन मात्र से ही विशेष कृपा की अनुभूति होती है और संकटों का नाश होता है।

Loading...

भूवनेश्वरी धाम में श्री बाला जी महाराज, श्री राधे-कृष्ण, श्री गणेश भगवान एवं श्री भैरव जी का भी दिव्य दरबार सुसज्जित है, जहां भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। इसके साथ ही श्री महाकाली माता का दरबार भी यहां आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर इस धाम की महिमा और भी बढ़ जाती है। इसी कालखंड में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस का शुभारंभ शक्ति की आराधना के साथ होता है। यद्यपि अलौकिक शक्तियां दृष्टिगत नहीं होतीं, किन्तु यहां आने वाले प्रत्येक भक्त के अंतःकरण में दिव्य ज्योति का संचार मां की कृपा से स्वतः ही हो जाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page