Connect with us

चन्दौली

आसिफ ने नीट परीक्षा पास कर जिले का बढ़ाया मान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली के चहनिया क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर निवासी आसिफ अली ने अपनी मेहनत और जुनून से नीट परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। गरीबी और सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए केवल समर्पण और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।

आसिफ के पिता नसीम अहमद बस कंडक्टर हैं जिनके चार बच्चे हैं। आसिफ सबसे छोटे हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ का रुख किया और फिर नीट की तैयारी के लिए तीन साल तक दिल्ली में कड़ी मेहनत की। पहले प्रयास में असफल रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दिसंबर 2024 में परीक्षा पास कर दिखाया।

Loading...

आसिफ का कहना है कि उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने यह भी साझा किया कि बचपन में उनकी मां का इलाज पैसों की कमी के कारण नहीं हो पाया था और तभी से उन्होंने डॉक्टर बनने की ठानी। आसिफ की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों और गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका यह सफर प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page