Connect with us

वाराणसी

आसमान से बरसे अंगारे

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – अनिमेष मंडल

तपती धूप और बिजली कटौती से काशीवासी बेहाल

वाराणसी। इस वर्ष गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। तापमान ने पिछले कई रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में तेज ताप लहर चल रही है ,जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वाराणसी में रविवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जहां सुबह से एक ओर कड़कड़ाती धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं दूसरी ओर दो दिनों से मनमानी बिजली कटौती से काशीवासी परेशान दिखे। शहर के कई ऐसे पॉश इलाके हैं जहां पर बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। भीषण गर्मी के कारण दुकानों और बाजारों का रंग फीका रहा। लोग दोपहर में अपने कार्यालयों और घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे है। सड़कों पर लोग चेहरे ढक कर या छाता लेकर निकल रहे हैं।

शहर के कई इलाको में समाजसेवियों द्वारा राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गयी है। बढ़ते हीट स्ट्रोक को देखते हुए लोग त्वचा और खाने पीने के लिए विशेष सावधानी बरत रहे है। वहीं डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी, चक्कर आना एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लोग अत्यधिक पानी के साथ ग्लूकोज, लस्सी, आम पन्ना तथा अन्य ठंड पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page