Connect with us

गोरखपुर

आर्य नगर में धूमधाम से हुआ भगवान श्री राम का राज्याभिषेक

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद रवि किशन शुक्ला

गोरखपुर। श्री रामलीला समिति आर्य नगर द्वारा बहुत धूमधाम से भगवान श्री राम जी का राज्याभिषेक हुआ। भरत व गुरु वशिष्ठ आदि के द्वारा भगवान श्री राम का वैदिक मंत्रों के साथ राज्याभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला जी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान श्री राम जी का राजतिलक कर आरती की। समिति के महामंत्री पुष्पदंत जैन ने भी आरती की।

मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्रा, अनुराग गुप्ता, मनीष अग्रवाल, दीप जी अग्रवाल, सुधीर जैन, पार्षद पीयूष अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल जीतू, संतोष राजभर, विकास जालान, अमन गोड, नवोदित त्रिपाठी, जयदीप सिंह, विजय अग्रहरी, भागवत दास अग्रवाल, अशोक गुप्ता, केदार अग्रवाल, पवन गुप्ता, गंगेश्वर त्रिपाठी, शैलेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

आरती के पश्चात समिति के सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा श्री राम जी की मूर्ति प्रदान की गई। साथ ही महामंत्री पुष्पदंत जैन ने मुख्य अतिथि को श्री राम जी की मूर्ति देकर तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनका जीवन परोपकार के लिए था। उन्होंने अपने राज्य में समरस समाज की स्थापना की थी। भगवान राम का राज्याभिषेक करके मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। श्री रामलीला समिति आर्य नगर का यह प्रयास अद्भुत है। साथ ही गोरखपुर में जिस प्रकार से रामलीलाएं चारों तरफ हो रही हैं, पूरा वातावरण राममय हो गया है। हम सभी सनातनी हैं, सनातन सदैव सबके कल्याण की कामना करता है। भगवान श्री राम सबका कल्याण करें।

महामंत्री पुष्पदंत जैन ने आभार ज्ञापन किया तथा सभी आगंतुकों और नगरवासियों का, जिन्होंने रामलीला में किसी भी प्रकार से सहयोग किया, उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन आचार्य बृजेश मणि मिश्रा ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page