Connect with us

गाजीपुर

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया

Published

on

Loading...
Loading...

सफाई के चक्कर में बढ़ा खर्च, पोकलेन बनी सिरदर्द

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव सभा में विगत फरवरी महीने से गडही सफाई का कार्य चल रहा था जिसमें गोरखपुर कुशीनगर से किराए पर पोकलेन मशीन लाकर गांव वासियों के जल निकासी के समस्या से निकालने के  लिए ग्राम प्रधान सफाई कर करवा रहा था। सफाई करते समय दलदली जमीन होने के कारण पोकलेन मशीन एक बार फस गई जिसे किसी प्रकार से उसको बाहर निकल गया। लेकिन 4 मार्च को जब यह दोबारा सफाई का कार्य शुरू किया तो वह दोबारा बुरी तरह से दलदली मिट्टी में जाकर फंस गई और फंसने के बाद पोकलेन चालक राजेश कुमार पासवान मलिक को बिना खबर दिए ही पोकलेन को छोड़कर मोबाइल फोन स्विच ऑफ करते हुए कहीं फरार हो गया।

Loading...

किसी तरह इसकी सूचना पोकलेन मलिक रमेश प्रताप सिंह को पता चला तो वह कुंडेसर आकर फंसे हुए पोकलेन को निकलने का कोशिश में जुट गया लेकिन हल्की-फुल्की किरान तो उसे दिला ही नहीं पा रही थी। मजबूर होकर उसने अधिक क्षमता वाली किरान अयोध्या से मंगा कर उसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलने का कोशिश किया तीन दिन अथक प्रयास करने पर रविवार देर शाम पोकलेन गाड़ी गड़ही से बाहर निकली।


इस संबंध में पोकलेन मलिक रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोकलेन को निकालने के लिए लगभग चार लाख रुपया तक खर्च हो गए क्योंकि जो किरान अयोध्या से लाया गया था उसका किराया लगभग ढाई से 3 लाख लगा है और इधर-उधर खर्च लेकर लगभग चार लाख रुपया खर्च हो गया। उसने ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कुंडेसर गांव निवासी गाड़ी को निकालने में बहुत मदद की है वाकई यहां लोग बहुत ही अच्छे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page