Connect with us

गाजीपुर

“आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान” : डॉ. ईरज राजा

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रतिदिन की भाँति जनसुनवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिले। इस दौरान कई शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page