Connect with us

गोरखपुर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 कुंतल लहन नष्ट, अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना एम्स क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में टीम ने छापेमारी कर करीब 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की और लगभग 400 कुंतल लहन (अवैध शराब बनाने का कच्चा माल) को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान टीम ने आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया और लोगों को अवैध शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत की गई, जिसके तहत एक अभियोग भी दर्ज किया गया है।

Loading...

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि कहीं भी अवैध शराब बनते या बिकते देखे जाने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page