Connect with us

गाजीपुर

आदर्श रामलीला समिति सिधौना ने जारी की रामलीला अनुसूची

Published

on

गाजीपुर। सिधौना क्षेत्र की प्रसिद्ध श्री आदर्श रामलीला समिति सिधौना ने इस वर्ष की रामलीला की संपूर्ण अनुसूची घोषित कर दी है। धार्मिक आस्था और भक्ति का यह अद्भुत आयोजन 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होकर 3 अक्तूबर 2025 तक चलेगा। अंतिम दिन भव्य झांकी दर्शन, राम अयोध्या आगमन और राम राज्याभिषेक के साथ इसका समापन होगा।

इस समिति की नींव 1959 में स्वर्गीय रामदयाल मिश्र ने रखी थी, जिनके साथ स्वर्गीय मुसाफिर सिंह मुख्य सहयोगी रहे। समय के साथ यह आयोजन दीया, ढिबरी और लालटेन से होते हुए आज हाइटेक संसाधनों से सुसज्जित मंचन तक पहुंच गया है। यह बदलाव ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों की सतत आस्था और प्रयासों का प्रतीक है।

अनुसूची के अनुसार 22 सितंबर को बाबा सिद्धनाथ महादेव मंदिर में श्रृंगार और मुकुट पूजा के साथ रामलीला की शुरुआत होगी। 23 सितंबर को नारद मोह लीला और रावण जन्म, 24 सितंबर को श्रीराम जन्म, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध का मंचन होगा। इसी तरह 25 सितंबर को भव्य सीता फूलवारी एवं श्रीराम-सीता मिलन, 26 सितंबर को धनुष यज्ञ और श्रीराम-सीता विवाह, 27 सितंबर को रामबनवास और भरत मनावन, 28 सितंबर को नक्कटैया और सीता हरण, 29 सितंबर को शबरी मिलन, सुग्रीव मिताई और बाली वध, 30 सितंबर को सीता खोज, लंका दहन और विभीषण शरणागति, 1 अक्तूबर को अंगद-रावण संवाद तथा 2 अक्तूबर को विशाल विजयादशमी और राम-रावण युद्ध का मंचन होगा।

आखिरी दिन 3 अक्तूबर को मव्य राम दरबार झांकी, राम अयोध्या आगमन, भव्य राम राज्याभिषेक और रामदरबार भोग दर्शन के साथ इस वर्ष की रामलीला का समापन होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page