चन्दौली
आदर्श पब्लिक स्कूल भिसौड़ी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। आदर्श पब्लिक स्कूल, भिसौड़ी , दुलहीपुर में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल डाॅ० डी० एस० उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया, साथ ही राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुयी, स्कूल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस के उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रमेश गुप्ता तथा वन्दना श्रीवास्तव ने किया। अंत में स्कूल के प्रबंधक डाॅ० के० एस० उपाध्याय के द्वारा अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर आराधना, किरन, सुमन, संजू , संगीता, शाहीन, नफीस, रूही आदि शिक्षकगण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
