Connect with us

सियासत

आतिशी को सताया अपनी गिरफ्तारी का डर, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा सकती है : आतिशी

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे खरीदने की कोशिश की और यह ऑफर स्वीकार न करने के लिए उन्होंने मुझे जेल भेजने की भी धमकी दी। मुझे ऐसा लगता है कि, आने वाले 2 महीने के अंदर, बीजेपी मुझे, सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को गिरफ़्तार करके जेल भेज देगी।

अब तो प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेताओं ने भी यह मन बना लिया है कि, वह आम आदमी के पार्टी के नेताओं को कुचलना चाहते हैं और पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। बीजेपी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा सकती है।

आतिशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, “आम आदमी पार्टी का सीनियर लीडरशिप हिरासत में है, लेकिन रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने और सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद, भाजपा आने वाले समय में हमारे चार बड़े नेताओं को जेल में डालेगी। आने वाले कुछ दिनों के अंदर मेरे निजी आवास, रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर पर ईडी का छापा पड़ेगा। हम सबको समन भेजा जाएगा और फिर गिरफ्तार किया जाएगा।”

इस पर भाजपा ने कहा है कि, “आम आदमी पार्टी नेताओं को अपने भ्रष्टाचार के बारे में मालूम है। उन्हें पता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है और इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी देर-सबेर होना तय है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी नेता पहले से ही अपनी गिरफ्तारी की आशंका जाहिर कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page