Connect with us

चन्दौली

आठ साल में भी वादे पूरे नहीं कर पाई भाजपा सरकार : प्रभु नारायण यादव

Published

on

अस्पतालों में इलाज-दवा की कमी, विधायक ने उठाया गंभीर मुद्दा

विद्यालय बंद, मधुशाला खोलने के आरोप; महिला सुरक्षा पर भी सवाल

सकलडीहा (चंदौली)। विधानसभा सत्र के दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने बिजली, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, सड़क की बदहाली, बेरोजगारी, अपराध सहित तमाम मुद्दे उठाकर सरकार को घेरने का काम किया।

विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल के 8 वर्ष प्रदेश में बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अपने वादों को पूरा करने का काम नहीं कर रही है। प्रदेश के गांवों में सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अस्पतालों में इलाज और दवा नहीं मिल पा रही है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

गांव की सड़कों पर सोलर लाइट लगाना, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विद्यालय बनाना, परिवार को मुफ्त बिजली देना, गंगा-जमुना नदियों को साफ करना, गुंडों-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना, रोजगार के अवसर पैदा करना, और युवाओं को निष्पक्षता से नौकरी में भर्ती करने का वादा किया गया था, लेकिन इन सभी मुद्दों पर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल है।

Advertisement

इस समय विद्यालयों को बंद करने और मधुशाला खोलने का काम तेजी से हो रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है। सपा शासनकाल में दुर्घटना बीमा 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख तक कर दिया गया, एकाना स्टेडियम खुलवाया गया, एक्सप्रेसवे बनवाया गया। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संजोया था।

इसके साथ ही, सकलडीहा विधानसभा में सकलडीहा से डेढ़गांवा मार्ग से होते हुए सकलडीहा रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग की मरम्मत एवं अवशेष निर्माण का कार्य भी विधानसभा में गंभीरता से उठाया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page