Connect with us

वाराणसी

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसियों ने निकाली गौरव यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसियों ने बुधवार को पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में 3 किमी लम्बी गौरव यात्रा निकाली। जिसमे सैकड़ों कांग्रेसी हाथ मे तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते पिंडरा तहसील पहुचे।
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पिंडरा विस् क्षेत्र के कांग्रेसी पिंडरा (रमईपुर हठ्ठी बाबा) 12 बजे एकत्र हुए। उसके बाद सभी हाथ मे तिरंगा व एक रिक्शा ट्राली पर गैस सिलेंडर तथा उसपर कफ़न को रख आजादी के दीवानों के पक्ष में नारे लगाते हुए पिंडरा बाजार होते हुए पिंडरा तहसील स्थित मौनी बाबा आश्रम पहुचे। जहा मौनी बाबा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। इसके पूर्व निकले गौरव यात्रा में शामिल सैकड़ो लोगों के चलते वाराणसी जौनपुर मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। मौनी बाबा आश्रम पहुचने पर पूर्व विधायक अजय राय ने कहाकि आज कहने को 75 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है लेकिन बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। खजाने को भरने के लिए कफन तक मे जीएसटी लगा दी है। उन्होंने बढ़ती महंगाई और अत्याचार के खिलाफ आम लोगों से आवाज उठाने की अपील की।
गौरव यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ दुर्गा प्रसाद गुप्ता,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष राजीव राम, ब्लॉक अध्यक्ष विघ्नेश्वरानंद उपाध्यक्ष, महिला मंच के जिला महासचिव शोभा राजभर, श्रीप्रकाश सिंह, रामसनेही पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, त्रिभुवन पांडेय, अंजनी पांडेय, शशिकांत मिश्रा, प्रताप सोनकर, विनोद सिंह, त्रिभुवन पांडेय, नवप्रकाश सिंह,रणजीत राजभर, विकास सिंह ऋषि सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page