Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना कंधरापुर, तहबरपुर और निजामाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की स्थिति देखी और अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क तथा थाने की साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले आगन्तुकों और पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए।

Loading...

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिला और कमजोर वर्ग से जुड़े व्यक्तियों की समस्याओं का तुरंत और संवेदनशील ढंग से निस्तारण किया जाए। लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर उन्होंने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने कार्य के प्रति सजग और उत्तरदायी रहने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page