Connect with us

वाराणसी

आगामी त्योहारों को लेकर नागरिक सुरक्षा संगठन की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा चेतगंज प्रखंड की मासिक बैठक मंगलवार को उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया और आगामी त्योहारों, कुंभ स्नान की तैयारियों, नवीनीकरण एवं नई नियुक्तियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में एडीसी इरफानुल होदा, डिविजनल वार्डेन मंगला प्रसाद गुप्ता, विक्रम प्रताप, श्रीप्रकाश सिंह, अशरफ अली, राजेश यादव, शिवकुमार पासवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading...

बैठक में आगामी आयोजनों के दौरान नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page